सलेमगढ़ : क्षेत्र की सलेमगढ़-तरयासुजान मुख्य सड़क जगह-जगह टूटकर बिखरा फोटो

सलेमगढ़ : /क्षेत्र सेवरही / कुशीनगर

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

गड्‌ढों में तब्दील हो गई है। वर्षा का पानी इन गड्‌ढों में भर जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस सीजन में कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। सलेमगढ़ से बसडीला गुनाकर होते हुए तरयासुजान रेलवे स्टेशन तक जाने वाली पांच किमी सड़क क्षेत्र का मुख्य मार्ग है।

लोगों का कहना है कि मार्ग जगह-जगह टूटकर गड्‌ढों में तब्दील हो गया है। बीते दिनों हुई वर्षा से इन गड्‌ढों में जल भराव हो गया। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, पर सुनवाई नहीं हुई। बीते दिनों हुई वर्षा से स्थिति और भी खराब हो गई है।

गांव अजय सिंह, सेराजुद्दीन, दिग्विजय गुप्ता आदि का कहना है कि पारस सिंह के घर से लेकर आरएनपी स्कूल तक सड़क पर पानी जमा हो गया है। एसडीएम ऋषभदेवराज पुंडीर ने बताया कि भी संबंधित विभाग को मार्ग की मरम्मत का निर्देश दिया गया है।

सलेमगढ़-तरयासुजान सड़क पर गड्ढों में भरा पानी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *