सलेमगढ़ बाजार पानी टंकी के पास का इंटरलॉकिंग रोड और नरकट की स्थिति चिंताजनक, ग्रामीणों ने की सफाई की मांग।

 

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

सलेमगढ़ कुशीनगर में इंटरलॉकिंग सड़क धंसा ग्रामीण व बच्चे है परेशान विद्यालय कैसे जाएं।

इस रास्ते से छोटे-छोटे मुन्ने बच्चे पढ़ने जाते हैं यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है नरकट और घास फूस की वजह से ग्रामीण और बच्चे हैं परेशान  ।  फोटो

सलेमगढ़ /सेवरही विकास खण्ड के सलेमगढ़ पूरब दिशा की इंटरलॉकिंग खराब हो गई है और नरकट घास फूस की वजह से जान माल की खतरा बनी रहती है।

रोड की हालत बदहाल हो गई है। रोड के दोनों ओर उगे नरकट और झाड़ियों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह रोड प्राथमिक विद्यालय दूसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है ।,जो ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि रोड पर नरकट और झाड़ियों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, ग्रामीण व बिंदेश्वरी मद्धेशिया ने कहा कि पैदल चलने वालों को झाड़ियों से निकलने वाले जहरीले सांपों का डर सताता है।

जिसकी बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से रोड की सफाई और रखरखाव की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो और दुर्घटना व सांपों के खतरे से बचा जा सके। प्रशासन की ओर से अभी तकथ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान चंपा देवी ने बताया नगर पंचायत को सूचना दे दी गई है जल्द ही सफाई होगी।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *