सहजौली के समीप नहर के किनारे टेढ़ा बिजली के पोल से खतरे की आशंका

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के देवरिया बाबू ग्राम सभा के सहजौली गांव के समीप बिजली का पोल टेढ़ा हो गया है।

खजूरी गंडक नहर से निकली शाखा नहर, जो देवरिया बाबू, सहजौली, अंसारी टोला, बगहा, कप्तानगंज रामकोला मेन रोड को पार करते हुए बड़हरा के रास्ते गंडक नदी में मिलती है,

इसके किनारे एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। सहजौली गांव के पास नहर के पुल से करीब 100 मीटर दक्षिण की ओर बिजली का एक पोल टेढ़ा हो गया है, जिससे इलाके में खतरे की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर की पटरी के किनारे लगा बिजली का टेढ़ा हुआ पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बरसात के मौसम में ।यह पोल तकरीबन दो माह से टेढ़ा हुआ है

नहर की पटरी पिच बन जाने से इस रास्ते रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिसमें स्कूल जाने वाले बच्चे और किसान शामिल हैं। टेढ़े पोल के कारण बिजली के तार भी टेढ़े हो गये हैं जिससे करंट का खतरा बना हुआ है। लेकिन बिजली विभाग या प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल इस टेढ़े पोल को ठीक करने की मांग की है इस संबंध में बिजली विभाग के जे ई से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।

प्रशासन और संबंधित विभाग से अपील है कि इस गंभीर समस्या का तुरंत समाधान करायें ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *