9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी
कुशीनगर देवरिया लोकसभा अंतर्गत तमकुहीराज एवं फाजिलनगर विधानसभा में सांसद निधि से पिछले एक साल के काम का लोकार्पण देवरिया लोकसभा के सांसद शशांक मणि के हाथों हुआ। साथ ही इस मौके पर सांसद शशांक मणि ने अपने एक साल के काम का 57 पत्रों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया।
सांसद निधि द्वारा दोनों विधानसभा में बनाए गए 17 सड़कों का आज लोकार्पण हुआ।
करीब 1.40 करोड़ की लागत से बनी सड़कें जनता को समर्पित हुई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह जी ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद शशांक मणि ने कहा कि विकसित भारत के संकल्पों में देवरिया लोकसभा की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सबके प्रयास की जरूरत है।
इस मौके पर
सांसद ने अपने एक साल के कार्यों की भी चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि देवरिया लोकसभा को विकसित बनाने के अमृत प्रयास के साथ जुड़ना होगा, उन्होंने 7 संकल्पों की चर्चा करते हुए कार्यकताओं के साथ जनता को भी इसके साथ जुड़ने का आह्वान किया। वहीं तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम राय ने
विधानसभा में हुए विकास कार्यों का आभार जताया।
इस मौके पर भाजपा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय भाजपा कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, भाजपा कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष जे. पी. शाही, भाजपा नेता मार्कंडेय दूबे, भाजपा नेता चमन यादव कुशीनगर भाजपा
के जिला उपाध्यक्ष ओसियार सिंह सिसवा नहर के मंडलध्यक्ष संजय राय तरयां के मंडलध्यक्ष आनंद मिश्रा तमकुहीराज के मंडलध्यक्ष मुन्नू मिश्र, अमवा दीगर
के मंडलध्यक्ष पप्पू सिंह, पटहेरवा के मंडलध्यक्ष अमलेश तिवारी, फाजिलनगर के मंडलध्यक्ष राणा सिंह, त्रिभुवन जायसवाल, राम
सागर कुशवाहा, प्रदीप सिंह, मिथिलेश मद्देशिया, भाजपा किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष अजय राय, राजेंद्र यादव, जे. पी. गुप्ता, संदीप तिवारी, अभिषेक आनंद, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदीप उपाध्याय, श्री सुनील पांडेय, कृष्ण बिहारी मिश्रा, शैलेन्द्र पांडेय, जे. के. सिंह, राम नरेश मिश्रा, सत्यम् शुक्ल, प्रदीप श्रीवास्तव, राणा मिश्रा, कृष्ण मोहन यादव, अजय सिंह, धनंजय राय, दीपक सिंह व्यास राय, धर्मेंद्र भारती, मनोज राय, मिथिलेश उपाध्याय, नागेंद्र पांडेय, विनय तिवारी, नीलय राय गोलू सिंह दीपक सिंह, धनंजय राय, अंगेश कुशवाहा, रोशन पाठक अवधेश भारती, श्रीकांत मिश्रा, अभिषेक शुक्ला राम नरेश मिश्रा राजनीकांत चतुर्वेदी बोनी लाल कुशवाहा, अंकित पांडेय, नीरज पांडेय तथा अभिषेक शुक्ला जी मौजूद रहे।
