जरूरतमंदों की उत्थान के लिए सदैव समर्पित हूँ – ओजस्वी मिश्रा
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी /9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के कुबेरस्थान क्षेत्र के ग्राम नकटहा बसडिला में एक गरीब परिवार जिनका जीवन यापन एक छोटे से चाय की दुकान से चलता है उस परिवार के इकलौते कमाई करने वाले व्यक्ति मुख्तार प्रजापति पिछले कई दिनों से जिन्दगी और मौत से निरंतर संघर्ष कर रहे है।
, मुख्तार का परिवार उस इलाज का सारे खर्च उठा पाने में असमर्थ है ऐसे में बीते दिन समाज सेवी ओजस्वी मिश्रा जी के नेतृत्व में उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के तरफ से 20000 रूपए का आर्थिक सहयोग मुख्तार प्रजापति के इलाज के लिए उनके पिता जी को किया गया।
,इस मौके पर ओजस्वी (संरक्षक उड़ान वेलफेयर सोसाइटी) ने सभी को ये आश्वाशन दिया कि वो निरंतर सामाजिक सरोकार के अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहेंगे और लोगों से भी आग्रह किया कि हम सब को “वासुधैव कुटुम्बकम”का भाव रख कर सदैव किसी की मुसीबतों के खड़ा रहने का प्रयास करना चाहिए।
, इस मौके पर उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष रितेश ठाकुर जी ने मुख्तार के पिता जी को ये वि
श्वास दिलाया कि भविष्य में भी अगर कोई जरूरत पड़ी तो उड़ान परिवार आप के सहायता के लिए संकल्पित है।
