मोहन पांडेय हाटा कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
हाटा कुशीनगर। ख्यातिलब्ध साहित्यकार पूर्व प्राचार्य बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर डॉ अरूणेश नीरन के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्थानीय श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षकों एवं छात्रों ने एक शोक सभा की जिसकी अध्यक्षता महामहोपाध्याय गंगेश्वर पाण्डेय ने किया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। आचार्य गंगेश्वर पाण्डेय ने कहा कि देवरिया की माटी में नीरज ने जन्म लिया और अपनी मेधा एवं प्रतिभा के दम पर संपूर्ण विश्व के साहित्याकाश में छा गए।
उन्होंने भोजपुरी, हिंदी दोनों भाषाओं में रचना किया।
भोजपुरी के विकास में उनका योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। विविध विषयों पर रचनाधर्मिता उनकी महारत थी।एक आदर्श शिक्षक एवं उच्च कोटि के साहित्यकार को ख़ोना हिंदी एवं भोजपुरी दोनों के लिए काफी दुखद है।
इस दौरान डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी डॉ संदीप कुमार पाण्डेय, डॉ मोहन पाण्डेय,, बशिष्ठ द्विवेदी, संजय पाण्डेय डॉ रामानुज द्विवेदी डॉ अमन तिवारी राधेश्याम पाण्डेय, अवधेश सिंह श्रुतिशवर शुक्ल, संजय दूबे,रीता देवी
,श्यानारायण पाण्डेय , कालिका दूबे आदि उपस्थित रहे। इसी तरह हाटा के साहित्यकारों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया जिसमें डॉ मोहन पाण्डेय भ्रमर, डॉ शैलेन्द्र असीम, डॉ कृष्ण कुमार श्रीवास्तव,ए हमीद आरज़ू, अक्षय गिरी,सूरज राम आदित्य, त्रिलोकी त्रिपाठी चंचरीक, पंकज मणि, डॉ संपूर्णानंद द्विवेदी, विनोद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
