अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, ऐसे कहें- हैप्पी छठ पूजा
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
देशभर में लोक आस्था का महापर्व
छठ पूजा बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है।
खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं।
छठ पर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है। इस दिन व्रती सूर्योदय से पहले स्नान कर स्वच्छता का ध्यान रखते हुए व्रत की शुरुआत करते हैं।
दूसरे दिन ‘खरना’ मनाया जाता है, जब व्रती गुड़ की खीर और चावल का प्रसाद बनाते हैं। इसके बाद तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है, जब व्रती डूबते सूर्य को जल अर्पित करते हैं। पर्व का अंतिम और सबसे पवित्र दिन होता है ‘उषा अर्घ्य’, जिसमें उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है।
इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर (शनिवार) से शुरू होकर 28 अक्टूबर (मंगलवार) को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगी। जैसे-जैसे यह पावन पर्व नजदीक आ रहा है, शुभकामनाओं और बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया है।
लोग अपने परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को छठ पूजा की बधाइयां भेज रहे हैं।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहा
र MEDIA
