तहसील-तमकहीराज कुशीनगर
गंडक नदी पर बनेगा 11 किलो मिटर लम्बा पुल।
तमकुही से बेतिया की दुरी होगी कम, 3294 करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण।
9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार
सम्पादक अखिलेश कुमार द्विवेदी
सेवरही से बेतिया बिहार जाने वाले फोरलेन सड़क निर्माण के लिए स्थानीय किसानों से हुई वार्ता
बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने व व्यापार के लिए एवं यातायात व्यवस्था को सुगमतापूर्वक संचालन करने का कार्य किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बिहार राज्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार का विशेष ध्यान रखते हुए यह परियोजना शुरू की गई है। 727 एए के तहत गंडक नदी पर 11.24 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाना है।
यह सड़क बिहार के बैरिया, पटजीरवा, ठकरहा होते हुए तिवारी पट्टी तमकुही पडरौना मार्ग में जुट जाएगी। इस परियोजना की कुल
लागत 3294.16 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें बेतिया के मनुआ पुल से पखनहा होते हुए सेवरही के तिवारी पट्टी तमकुही पडरौना मार्ग की दुरी 29.22 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण कार्य कि प्रकिया शुरू करते हुए मंगलवार को तहसील सभागार में एने एचे एआई और जिला प्रशासन ने किसानों के साथ बैठक किया इस दौरान अधिकारियों ने किसानों से वार्ता करते हुए कहा कि किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के पश्चात उचित मुआवजा दिया जाना ही प्राथमिक तौर पर है।
उन्होंने वार्ता करते हुए यह भी बताया कि अधिग्रहण भूमि का रुपया किसानों के खाते में जमा कर निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
इस अवसर पर तमकुहीराज उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर ने बैठक में शामिल सभी किसानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहयोग की अपील किया है।
