डायरेक्टर राहुल सिन्हा सर के नेतृत्व में बहेरवा में खुला लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर और गोपालगंज के सीमा पर सीमावर्ती क्षेत्र पंचदेवरी प्रखण्ड के बहेरवा बाजार में राहुल सिन्हा सर के निर्देशन और नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राओं के उत्थान हेतू स्मार्टमूव एकेडमी लर्निंग क्लासेज द्वारा पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए लाइब्रेरी और स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाई की शुरुआत की गई है।
कार्यक्रम की शुरुआत राहुल सिन्हा ने मां सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित करके किया गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली मुख्यालय से संबद्ध स्मार्टमूव लर्निंग क्लासेज द्वारा ऑनलाइन क्लास विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा दी जाती है जो एक साधारण ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार हो रहा है और इस पहल की चर्चा आस पास के क्षेत्र में व्याप्त है। डॉयरेक्टर राहुल सिन्हा ने बताया कि इस संस्थान द्वारा नीट , आई आई टी, जेईई, क्लैट, आल इंडिया सैनिक स्कूल, नवोदय, बैंक रेलवे, एस एस सी, पुलिस, ए आई,कॉन्सेप्ट बेस क्लॉस और एकेडमिक दशवी बारहवीं सभी बोर्डों की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है और हमारा प्रयास है कि जो ग्रामीण क्षेत्र के होनहार बच्चे हैं उनको तैयारी के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े और अपने ही गांव में रह कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके और अपने सपने को साकार करें। इसकी पूरी जानकारी ऋतिक कुशवाहा और धर्मेंद्र यादव ने दी इस अवसर पर रंजीत कुमार, आर्य पांडे, प्रांजलि पाण्डेय, मोहिनी तिवारी, कृतिका, कृति राय, सुहानी, नायरा, श्रेया, परवीन, दीपक, अभिषेक, आदि सैकड़ों छात्र छात्राये मौजूद रहे।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
