हवाई अड्डा सलाहकार समिति के सदस्य नामित हुए अजय गोविन्द राव (शिशु )

हवाई अड्डा सलाहकार समिति के सदस्य नामित हुए अजय गोविन्द राव (शिशु )

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जनपद कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे के प्रस्ताव पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा भाजपा नेता और अजय गोविन्दराव शिशू  को कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है।
उक्त जानकारी कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निदेशक प्राणेश रंजन ने श्री गोविन्दराव को भेजे अपने पत्र में देते हुए बताया है कि भविष्य में हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक की तिथि निर्धारित होते ही आपको सूचित कर आमंत्रित किया जायेगा। अजय गोविन्दराव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मिले दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से की जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गोविन्दराव शिशू के सदस्य नामित होने पर रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़,जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,पिछड़ा आयोग के सदस्य फूलबदान कुशवाहा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता संजय यादव,चेयर मैन प्रतिनिधि सतीष चौधरी आशुतोष गोविन्दराव “गोलू बाबू,”, राधेश्याम दीक्षित,दरोगा कुंअर,मनोज गोविन्दराव,रामकोला मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता,भाजपा नेता पूर्व प्रधान राहुल गोविन्दराव,प्रदीप जायसवाल,प्रिंस गोविन्दराव,संतोष जायसवाल,बिक्की गोविन्दराव,आकाश केडिया,सभासद रामेश्वर गोविन्दराव बड़काई बाबू,आलोक गुप्ता,दिलीप वैश्य सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *