9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
पत्रकार अवधेश कुमार दाहुगंज, कुशीन
हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ग्रापए तहसील इकाई तमकुहीराज की ओर से विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
तहसील कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किये।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व तहसील अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि उदंत मार्तंड जो 30 मई 1826 को कोलकाता से प्रकाशित हुआ था।
इस अखबार में खड़ी बोली व ब्रजभाषा का उपयोग किया गया था। दुर्भाग्य से कुछ वर्षो बाद यह अखबार कतिपय कारणों से बंद हो गया । बंद होने के बावजूद इस अखबार ने हिन्दी पत्रकारिता के लिए एक रास्ता खोल दिया।
तहसील अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने कहा कि जहां अन्य अखबार समाज के सम्भ्रांत वर्ग या यूं कहें एक विशेष वर्ग का प्रतिनिधित्व करता था वहीं हिन्दी पत्रकारिता आमजन का अखबार बनकर उभरा। जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल में बसने वाले अंतिम व्यक्ति के अभिव्यक्ति को उचित फोरम पर पहुंचाने का कार्य किया है साथ ही देश दुनिया में होने वाली छोटी बड़ी हलचल को उन तक पहुंचाने का कार्य किया।
संगठन की ओर से वरिष्ठ पत्रकार अशोक तिवारी, पारसनाथ पांडेय कृष्णमुरारी पांडेय को शाल,डाय
री एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तहसील महामंत्री अंजनी सिंह, जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्र,रणविजय द्विवेदी चुन्नू, अनिल चौरसिया, दीपू मिश्रा, नितांत सिंह, विजय गोड़, अमजद अली सागर, धनंजय मिश्र,मृत्युंजय द्विवेदी मृत्युंजय पांडेय,संजीव राय, अमित पांडेय,जाहिद हुसेन, सलाउद्दीन अंसारी, अजय शर्मा, आदि रहे।
