11 साल के मोदी सरकार ने एक नया आयाम क़ायम किया है- ज्ञानेश्वर द्विवेदी

 

बृज बिहारी पांडेय/ तहसील प्रभारी कसया,कुशीनगर।9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

मोदी सरकार ने अपने 11 साल के कार्यकाल के दौरान सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नये नये आयाम स्थापित किए हैं।

उक्त बातें भाजपा नेता ज्ञानेश्वर द्विवेदी उर्फ दीपक द्विवेदी ने कहा वे फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के दुदही मंडल के शक्ति केंद्र पडरौन मडुरही में मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज भारत चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था है तो यह मोदी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है उनका हर कार्यकाल एक नई दिशा तय करने के प्रण के साथ शुरू होता है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंडल महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी ने अपने शासन काल में गरीब कल्याण की इतनी योजनाएं चलाई है कि उसके उल्लेख मात्र से आम जनता उनकी दिवानी हो जाती है।

कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार, भरतनाथ तिवारी, राजेंद्र सिंह तथा राजन ब्याहुत ने संबोधित किया। संचालन शक्ति केंद्र संयोजक दीपक मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में सभासद दिवाकर गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, राजबहादुर राय, सुभाष गुप्ता, अमन मिश्रा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पिंकी शर्मा, महामंत्री कांति शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *