12 पेटी अवैध शराब बरामद तरया सुजान पुलिस 

कुशीनगर, 29 अप्रैल 2025 जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना तरया सुजान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है

अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक नाव सहित भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है

। पुलिस टीम ने तरया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान नदी के पास चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान 1. धनंजय कुमार सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह एवं 2. नंदकिशोर सिंह पुत्र स्व. कृष्णा सिंह, निवासी मठिया हरदो, थाना कुचायकोट, जनपद गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के समय अभियुक्त एक नाव के माध्यम से बिहार के लिए 12 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 540 पाउच, प्रत्येक 200 ML) मार्का बन्टी-बबली टेट्रा पैक ले जा रहे थे। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 70,000 रुपये आंकी गई है। इस संबंध में थाना तरया सुजान पर मु0अ0सं0-130/2025, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीमः प्रभारी निरीक्षक श्री धनवीर सिंह व०उ0नि0 श्री श्यामलाल निषाद उ०नि० अरविन्द कुमार उ0नि0 संजय सिंह का० विशाल सिंह का० अवनीश सिंह का० विपिन पाण्डेय का० दीपक सिंह थाना तरया सुजान पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर एक और कड़ा प्रहार हुआ है।

 पुलिस अधीक्षक कशीनगर ने टीम की सराहना करते हुए आगे भी इस प्रकार की कार्र जारी रखक निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *