15 अक्टूबर को होगा महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

 

राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी करेंगी अध्यक्षता

तमकुहीराज तहसील सभागार में होगा महिला जनसुनवाई का आयोजन

अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने की दिशा में उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद कुशीनगर में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन आगामी 15 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे तहसील सभागार, तमकुहीराज में किया जाएगा।
इस जनसुनवाई की अध्यक्षता उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी करेंगी। कार्यक्रम में महिलाएँ अपनी शिकायतें,आवेदन और सुझाव सीधे प्रस्तुत कर सकेंगी,जिनका निस्तारण मौके पर ही किया जाएगा या संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न,घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं पर चर्चा कर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही पोषण अभियान, किशोरियों के स्वास्थ्य,डिजिटल साक्षरता,स्त्री-पुरुष समानता और बाल अधिकारों से जुड़ी जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन,महिला कल्याण विभाग, पुलिस,श्रम,समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे,ताकि शिकायतों का समग्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ और सुझाव प्रस्तुत करें, जिससे उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *