, 2 दोस्तों की मौत:कुशीनगर में 3 घायल, कार के परखच्चे उड़े, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे।
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर में नेशनल हाईवे-28 पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल पांच युवक सवार थे। दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। जब सभी युवक हाटा से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। घटना अहिरौली थाना क्षेत्र का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में होने के कारण चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पुलिया की रेलिंग से जोरदार टकरा गया। हादसे में हाटा कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 22 वर्षीय निलेश गोंड और अमन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
आसपास के ग्रामीण चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत सोनबरसा पुलिस चौकी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को कार से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
दूसरी ओर सुकरौली चौकी इंचार्ज सी.बी. पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
