20 जुलाई 2025 तक सड़क बनवाने के लिए कोई सार्थक पहल नही हुआ तो अनवरत धरना प्रदर्शन होना तय : रामचन्द्र सिंह

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

बताते चले, एक तरफ तो योगी सरकार का दावा है कि पूरे प्रदेश की सड़क गद्दा मुक्त हो गई है मगर जमीनी स्तर पर देखा जाए तो ठीक इसके विपरीत देखने को मिल रहा है जो सरकार की पोल खोलने के लिए काफी है।

आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) की जिला इकाई कुशीनगर के जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कप्तानगंज से सम्बोधन ज्ञापन एकता त्रिपाठी नायब तहसीलदार कप्तानगंज को सौंपते हुए मांग किया गया है।

कि, जनपद कुशीनगर के रामकोला विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा देवरियाबाबू खास में एक सड़क जो परदेसी बारी के घर से होते हुए लक्ष्मीगंज-रामबाग मुख्य सड़क को जोड़ती है।

जिस पर लगातार लगभग तीन वर्षों से जल-जमाव होने से अवागमन बाधित हो रहा है और ग्रामीणों तथा अन्य राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क को बनवाने के लिए ग्रामीणों द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

मगर आज तक कोई जनप्रतिनिधि उक्त सड़क को बनवाने के लिए कोई पहल नहीं किया और उक्त सड़क की दशा ज्यों की त्यों बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) की जिला इकाई कुशीनगर के जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामचन्द्र सिंह ने

उपजिलाधिकारी कप्तानगंज से मांग किए है।

कि उक्त सड़क को बनवाने में आपके द्वारा तत्काल पहल किया जाय। आगे जिलाध्यक्ष श्री सिंह ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि, यदि 20 जुलाई 2025 तक उक्त सड़क को बनवाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं किया गया तो हमारा यूनियन और ग्रामीणों द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2025 से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक उक्त जगह पर अनवरत धरना प्रर्दशन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर हृदेश पटेल, रामप्रवेश, रामकेश्वर, नगीना, जवाहर प्रसाद, प्रधुमन, दिनेश, राहुल, प्रमोद के साथ-साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *