50 वर्षीय फूलमति देवी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर के कप्तानगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। वार्ड नंबर एक निषाद नगर में रहने वाली 50 वर्षीय फूलमति देवी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

गुरुवार सुबह फूल मति देवी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही फूल मति देवी ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक चंद्र भूषण प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति का नाम अनिरुद्ध यादव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *