जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आज से,

कुशीनगर। जिला स्टेडियम में शनिवार से दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुरू होगी।

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

शुक्रवार की शाम तक मैदान, ट्रैक, झंडारोहण स्थल व मंच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों की विजेता टीमें भाग लेंगी। बालक व बालिका वर्ग की टीम स्पर्धाओं के साथ व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र ने बताया कि सभी ब्लॉकों के खिलाड़ी अपने-अपने ध्वज के साथ रूप से मार्च पास्ट करेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रतियोगिता केवल खेल तक सीमित न रहे। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल संयोजक बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, जया राय, राजेश कुमार, रीता गुप्ता, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ल, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *