कम्बल वितरण कार्यक्रम रामपुर भाठ में किया गया
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
ग्राम सभा रामपुर भाठ स्थित पंचायत भवन पर आज जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुशीनगर सांसद विजय दूबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा ठंड से बचाव के उद्देश्य से गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही जनप्रतिनिधियों का वास्तविक धर्म है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।
खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि ठंड के मौसम में कम्बल वितरण जैसे कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। वहीं ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने कहा कि आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
