सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने सादगी से मनाया

स्थान -अपने पैतृक आवास देवरिया बाबू में

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

रविवार को विधानसभा रामकोला अंतर्गत पैतृक गांव देवरिया बाबू में मैनपुरी की लोकप्रिय सांसद श्रीमती डिंपल यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह द्वारा खेत में कार्य करने वाली तथा आस-पास की महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ियाँ वितरित की और सांसद की दीर्घायु की कामना की ।

कार्यक्रम में कुशीनगर की आम जनता की ओर से सांसद श्रीमती डिंपल यादव को पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। सादगीपूर्ण आयोजन में महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलकी।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी रणविजय सिंह मोहन, ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण,राजन सिंह, सहित अनेक स्थानीय लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *