प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को लाइव कार्यक्रम के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित किया गया

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद कुशीनगर के रामकोला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्रीआवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित की। इस योजना के तहत रामकोला नगर पंचायत के 21 वार्डों में चयनित लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि मिली। यह हस्तांतरण एक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत रामकोला के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी सहित कई सभासद उपस्थित रहे। इनमें रामेश्वर गोविन्दराव, बड़काई बाबू, आलोक गुप्ता, मैनुद्दीन अली मैना, छोटेलाल यादव, सुदर्शन कुशवाहा, जनार्दन यादव, संतोष भारती, बलराम सिंह उर्फ छोटे बाबू और विनोद खरवार शामिल थे। नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भेजी गई यह धनराशि लाभार्थियों के लिए अपने आवास निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार बनेगी।
सभासदों और नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल को गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि इससे नगर क्षेत्र में आवासीय समस्या के समाधान में तेजी आएगी।
