22 गांव के उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात – सांसद विजय कुमार दूबे
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
कप्तानगंज(कुशीनगर,)
विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम कारीतीन में करोड़ों की लागत से बनकर तैयार बहुप्रतीक्षित विद्युत उपकेन्द्र का मुख्य अतिथि तथा कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने शनिवार को सैंकड़ो उपभोक्ताओं की उपस्थिति में पूजन कर तथा फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्र ने किया । सांसद विजय कुमार दूबे ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। अबतक विद्युत उपकेन्द्र कप्तानगंज के परतावल फीडर,लेहनी फीडर, खट्टर फीडर, टाउन फीडर, फैक्ट्री फीडर से क्षेत्र के सैंकड़ों गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती थी।गर्मी के दिनों में क्षेत्र में लो बोल्टेज की समस्या की लोगों से बार बार शिकायत मिलती थी ।हमने उर्जा मंत्री से मिलकर पहले चरण में मथौली तथा अगया गांव में विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कराया जो वर्षो से काम कर रहा है ।दूसरे चरण में हमने भड़सर खास गांव के नाम से कारीतीन में 6 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से 33/11Kv उपकेन्द्र स्वीकृत कराया जो बनकर तैयार है ।जिसका लोकार्पण कर आज जनता को समर्पित कर रहा हू। तीसरे चरण में बोदरवार में उपकेन्द्र का निर्माण कराया जाना है ।ग्राम प्रधान बोदरवार को उपकेन्द्र के लिए जमीन की व्यवस्था करने को कहा गया है। गोरखपुर से सिधावल तक फोरलेन तथा वहां से कप्तानगंज तक मुख्य मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने की स्वीकृति मिल चुकी है।मेहड़ा स्थित मवन पर करोड़ों की लागत से नया पुल बनने जा रहा है।रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा विधान सभा के विद्युत समस्या से जुड़े गांव के उपभोक्ताओं के दिन बहुरने वाले है। प्रधान मंत्री मोदी व प्रदेश में योगी के नेतृत्व में पुल पुलिया व सड़कों का जाल बिछ रहा है। अधिशासी अभियन्ता हाटा दुर्गेश यादव ने बताया सब स्टेशन के निर्माण से, लगभग दो दर्जन गांव के 4- 5 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होगें। उपकेन्द्र में बोदरवार, कारीतीन, उपकेन्द्र, भड़सर खास चार फीडर है, जिसमें से बोदरवार, तथा कारीतीन फीडर आज शाम से काम करना शुरू कर देगा। 1 इस दौरान अधिशासी अभियन्ता सुजीत गुप्ता, अवर अभियन्ता अरविन्द त्रिगुणायक, निवर्तमान चेयर मैन विजय खेतान, राधेश्याम पासवान, राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि राजू पासवान, प्रधान विनोद कन्नौजिया, वीरेन्द्र महेशिया, पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता,अमृत तिवारी,आदि सैंकड़ों गणमान्य लोग व उपभोक्ता मौजूद रहे है ।
