इस लड़की को सांप-मगरमच्छ का नहीं खौफ, झटके में लेती है दबोच

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

लखीमपुर खीरी की बेटी नाजरून को जहरीले सांपों और मगरमच्छों का खौफ ही नहीं है। दुधवा फाउंडेशन की मोटीवेटर नाजरून निशा को इसमें महारत हासिल है। एक महीने में 60 सांप और 10 मगरमच्छ को पकड़कर जगह पर छोड़ चुकी हैं।

जरा सोचिए ! गांव में अचानक झाड़ियों से फन उठाए सांप बाहर आए या फिर कोई मगरमच्छ खेत में दिख जाए तो हर कोई डर कर सहम जाएगा। वहीं दुधवा की यह बेटी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ती है और एक झटके में उसे पकड़ लेती है। इनका नाम है नाजरून निशा। 27 साल की यह बहादुर युवती जहरीले सांपों और खतरनाक मगरमच्छों को अकेले ही काबू में कर लेती है। ढाई महीने पहले ही नाजरून दुधवा फाउंडेशन से जुड़ी हैं, लेकिन इतने कम समय में वह गांवों की पहली पसंद स्नेक व क्रोकोडाइल रेस्क्यूअर बन चुकी हैं।

पहले गांवों में सांप या मगरमच्छ दिखने पर दुधवा से प्रशिक्षित बायोलॉजिस्ट और स्नेक कैचर की टीम भेजी जाती थी। अब अकेले नाजरून ही मौके पर पहुंच जाती हैं और बिना किसी नुकसान के वन्यजीवों को सुरक्षित पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ देती हैं। पिछले एक महीने में वह 60 सांप और 10 मगरमच्छ का रेस्क्यू कर चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नाजरून के आने से अब घरों-खलिहानों में सांप दिखने पर दहशत कम हो गई है। उनका फोन नंबर गांव-गांव में सेव है और कॉल आते ही वह तुरंत पहुंच जाती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *