बसंत पंचमी पर श्यामा देवी पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती की हुई पूजा अर्चना
संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
रामकोला थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बभनौली में बसंत पंचमी पर श्यामा देवी पब्लिक स्कूल में वाग्देवी सरस्वती की हुई पूजा अर्चना के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजेश जायसवाल विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार चौधरी रहे वहीं मुख्य अतिथि ने कहा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विराजमान होना स्कूल के लिए परम सौभाग्य की बात है।
उक्त बातें श्यामा देवी स्कूल के प्रांगण में मांँ सरस्वती का विधि विधान से पूजा अर्चना हवन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने कहा सरस्वती पूजन विद्यार्थियों में अनुशासन नैतिकता और अध्ययन के प्रति लगन को बढ़ाता है और स्कूल के प्रधानाचार्य अजय राव ने कहा की मां सरस्वती ज्ञान संस्कार और सृजन की प्रतीक है जिनकी कृपा से विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी कहे जाने वाली मां सरस्वती बंदना भजन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियां दी जिनकी उपस्थिति में अभिभावकों और शिक्षकों ने सराहना की कार्यक्रम का समापन के बाद बच्चों में प्रसाद वितरण किया गया।
विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन कुंड में स्कूल के सभी अध्यापकों और छात्र छात्राओं ने हवन किया।
कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना गीत,भजन गाया जिसमें पलक, अंजलि, अदिति रानी ,आराध्या, अनुपम तिवारी,
सरस्वती वन्दना के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप मद्धेशिया ने किया। इस अवसर पर स्कूल के लोग अजीत सिंह, मनजीत गोविंद राव, आनंद मिश्रा,
सहित अधिक संख्या में लोग शामिल रहे।
