गणतंत्र दिवस सभी पर्वों से सर्वोपरि है– कैप्टन अवधेश कुमार पांडेय
संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
विकासखंड रामकोला के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरि राम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि गणतंत्र दिवस सभी पर्वों से सर्वोपरि है।
कैप्टन अवधेश कुमार पांडेय हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज में बतौर प्रधानाचार्य हैं वह स्कूल में छात्राओं को अनुशासन में रखते हैं स्कूल के समय छात्र-छात्राओं पर पैनी नजर रखते हैं पढ़ाई के समय कोई भी छात्र छात्रा घूमते नजर नहीं आ सकते क्योंकि ज्यादातर वो रूम से बाहर बैठते हैं जहां से स्कूल परिसर चारों तरफ बड़ी आसानी से देख सकते हैं यही वजह है कि बच्चे अनुशासन में रहते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य से जब गणतंत्र दिवस पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस सभी पर्वों से सर्वोपरि है और इसे सभी भारतवासियों को पूरे जोश -खरोश और हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए वीर सपूतों को याद करना चाहिए जो वीर सपूत भारत को आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिए ।भारत देश को आजाद कराने में सभी वर्ग के लोगों ने कुर्बानियां दीं हैं चन्द्रशेखर आजाद भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस वीर अब्दुल हमीद सहित अनेकों क्रांतिकारियों ने कुर्बानियां दीं तब जाकर भारत देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ और तिरंगा फहराया गया। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है कैप्टन अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि हमारे स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाते हैं जिसमें छात्र -छात्रायें बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेते हैं शिक्षकगण गणतंत्र दिवस पर अपने वक्तव्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं को क्रांतिकारीयों और देश के आजादी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
आखिर में उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को चाहिए कि गणतंत्र दिवस को पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
