विद्या विकास इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक विदाई समारोह का भव्य आयोजन हुआ
संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद कुशीनगर के रामकोला विकास खंड के लक्ष्मीगंज स्थित विद्या विकास इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक विदाई समारोह का भव्य आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार दुबे ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार ही सफलता की कुंजी हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं शिक्षकगण कमलेश दीक्षित, हरेंद्र सिंह, पारसनाथ, कृष्ण चंद्र पांडेय, संध्या सिंह, सरोज तिवारी, निधि पांडेय सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह का समापन विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई और शुभकामनाओं के साथ किया गया।
