ट्रक एवं डी सी एम के आपस में टक्कर डी सी एम क्षतिग्रस्त बड़ा हादसा टला
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद कुशीनगर के रविवार की सुबह आजाद चौक पर ट्रक व डी सी एम के आपसी भिड़ंत में डी सी एम क्षतिग्रस्त हो गया।जिससे बड़ी घटना होते होते बची।
रविवार को सुबह करीब 5 बजे नजदीक के गांव चिलवान से एक डी सी एम गुड़ लाद कर बिक्री हेतु गोरखपुर जा रहा था ,अभी वह पुलिस चौकी से आगे आजाद चौक बढ़ा ही था कि चाँदनी चौक से तेज गति से गन्ना लादे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई
जिससे डी सी एम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,और ट्रक पर लदे गन्ने बिखर गए।इस घटना में डी सी एम पर बैठ एक व्यक्ति घायल हो गया।
वहीं मौका देख ट्रक चालक फरार हो गया।शुक्र कहिये कि बगल में बिधुत पोल था अगर पोल गिरा होता तो बडी घटना होने से कोई रोक नहीं सकता।
घ
टना के बाद स्थानीय पुलिस विविध कार्यवाही करने में जुट गई है। 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
