कुशीनगर को मिला नया जनसेवक
अनिल यादव बने सत्य सेवा समिति के जिला अध्यक्ष
संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
भारत सरकार से मान्यता प्राप्त सामाजिक संस्था सत्य सेवा समिति ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाते हुए अनिल यादव पुत्र शंकर यादव को कुशीनगर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस घोषणा से जिले भर के समाजसेवियों एवं आमजन में उत्साह का माहौल है।
सत्य सेवा समिति बीते 5 वर्षों से असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
संस्था द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों की आर्थिक सहायता, पीड़ितों को न्याय दिलाने की पहल, गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज की व्यवस्था तथा किसी भी संकट में फंसे परिवार को हर संभव सहायता दी जाती है।
किसी भी पीड़ित परिवार की सूचना मिलते ही समिति के सदस्य परिवार की तरह साथ खड़े होकर जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों तक सही बात पहुँचाते हैं, जिससे न्याय में देरी न हो।
सत्य सेवा समिति से जिले से लेकर हाईकोर्ट तक के अधिवक्ताओं का मजबूत प्रतिनिधिमंडल जुड़ा हुआ है, जो आवश्यकता पड़ने पर मामलों का संज्ञान लेकर पीड़ितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है।
वहीं संस्था से जुड़े अनुभवी डॉक्टरों एवं अस्पतालों की टीम गरीब एवं असहाय मरीजों के इलाज में सहयोग करती है।
संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कैरियर मार्गदर्शन एवं जॉब कैम्प, तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। बीते 5 वर्षों में कुशीनगर व देवरिया जिले के कई दर्जन गांवों में राहत सामग्री वितरण, बेसहारा लोगों को आवास तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान जैसे अनेक सामाजिक कार्य किए गए हैं।
इस अवसर पर संस्था के प्रदेश सचिव अशफाक अंसारी (ए.बी.एम.बी.के. यूएसए, फ्लोरिडा) ने बताया कि प्रदेश स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए समाज के अच्छे और कर्मठ लोगों को जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, ताकि जनहित के कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकें।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सत्य सेवा समिति की सेवा पहुँचाने का कार्य करेंगे।
9 टीवी समाचार भारत UP बि
हार MEDIA
