जतिगत राजनीती का अब भविष्य समाप्त, 2017 से पहले अंधेरे में था UP, आज बिजली आती है, जाती ही नहीं:

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

कुशीनगर
डिप्टी सीएम, शनिवार को फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा और तमकुहीराज में एक निजी स्कूल के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक गरीब परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री को विपक्ष स्वीकार नहीं कर पा रहा है। वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि तब प्रदेश में बिजली आती नहीं थी, जबकि आज बिजली जाती नहीं है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित है, जबकि जाति के नाम पर राजनीति करने वाले दलों का भविष्य अब नहीं बचा है। ऐसे दल वर्ष 2027 तक समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकाला है और अब जातिवाद की राजनीति से भी मुक्त कराने का संकल्प लिया है।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *