कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
विशुनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की सुस्ती से नाराज पति -पत्नी गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए। दंपती की पहचान बांसगांव टोला सरगर्टिया निवासी गुल_मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलटेनी और उनकी पत्नी
सदरून_निशा के रूप में हुई है।
करीब 10 घंटे तक हंगामा चलता रहा। दंपती का साफ कहना था“जब तक चोर गिरफ्तार नहीं होगा, नीचे नहीं उतरेंगे।”
पीड़ित परिवार का आरोप है कि 31 नवंबर 2025 को उनकी पिकअप गाड़ी चोरी हो गई थी। एफआईआर दर्ज कराने के बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों से भरी पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय वही सबूत ही “गायब” हो गया।
कार्रवाई से निराश परिजनों और ग्रामीणों ने दुदही-जमुआन मार्ग जाम कर दिया। घंटों तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन चोर तक पहुंचने की रफ्तार उतनी ही धीमी रही जितनी फाइलों की चाल।
हजारों की भीड़, टंकी पर बैठे दंपती और नीचे समझाइश देती पुलिस—यह दृश्य कानून-व्यवस्था की तस्वीर खुद बयान कर रहा था। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने दंपती को सुरक्षित नीचे उतारा, लेकिन सवाल अब भी टंकी की ऊंचाई जितना ही बड़ा है
क्या आम आदमी को न्याय पाने के लिए अब पानी की टंकी और मोबाइल टावर पर ही चढ़ना पड़ेगा?
