स्थानांतरण के बाद भी उसी गांव का चार्ज,

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला नगर पंचायत निवासी काश्तकार योगेश गोविंद राव ने कप्तानगंज उपजिलाधिकारी को 15 दिन पहले पत्र सौंपकर एक ही ग्राम सभा में कई वर्षों से कार्यरत लेखपाल को हटाने की मांग की है। आरोप है कि स्थानांतरण होने के बावजूद संबंधित लेखपाल को दोबारा उसी गांव का चार्ज दे दिया गया, जिससे नाराजगी व्याप्त है।
तहसील कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा पगार में तैनात लेखपाल सुधीर गुप्ता लगभग 5–6 वर्षों से लगातार उसी क्षेत्र में कार्यरत हैं। शिकायतों के बाद उनका स्थानांतरण किया गया था, लेकिन पुनः उन्हें उसी गांव का चार्ज दे दिया गया।
काश्तकार योगेश गोविंद राव ने शनिवार को उपजिलाधिकारी कप्तानगंज को पूर्व में दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में कहा कि एक ही क्षेत्र में लंबे समय तक तैनाती नियमों के विपरीत है और इससे निष्पक्ष कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने मांग की कि लेखपाल का किसी अन्य ग्राम सभा में स्थानांतरण कर निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस मामले को लेकर
रोष व्याप्त है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इस संबंध में तहसीलदार कप्तानगंज चन्दन शर्मा ने कहा कि इस प्रकरण की जांच करवाता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *