फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के रामकोला में नाग पंचमी के दिन एक दुखद घटना सामने आई। नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर 21, मां काली मंदिर निवासी 70 वर्षीय कमलेश्वर पुत्र लालमन को सांप ने काट लिया।
मंगलवार को नाग पंचमी के अवसर पर कमलेश्वर अपने खेत में दूध और लावा चढ़ाने गए थे। वापस लौटते समय उनके पैर में सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने कमलेश्वर को प्राथमिक उपचार दिया। हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजन कमलेश्वर की स्वास्थ्य स्थिति को
लेकर चिंतित हैं। उन्हें उम्मीद है कि जिला अस्पताल में उनका उचित इलाज होगा और वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।
