80 वर्षीय विधवा जर्जर मकान में रहने को मजबूर

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज बाजार 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

तहसील कप्तानगंज के बोदरवार मंसूरगंज मार्ग पर 80 वर्षीय विधवा भगवती देवी और उनका परिवार जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। मकान इतनी खराब हालत में है कि कब ध्वस्त हो जाए, इसका कोई अनुमान नहीं है।

बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। भगवती देवी अपने पुत्र संजय प्रसाद, बहू और नाती-पोतों के साथ रहती हैं। वे सूरज, चन्दा, शिल्पा, माही और नैना के साथ बगल में बनाए गए टाट पट्टी के झोपड़े में शरण लेती हैं। यह झोपड़ा भी तेज हवा में उड़ने लगता है। जर्जर मकान की छत से ईंटें गिरने का सिलसिला जारी रहता है। इससे परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बना रहता है।

संजय मजदूरी करके पूरे परिवार का खर्च चलाता है। भगवती देवी ने बताया कि वह प्रधान और अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते-लगाते थक गई हैं। लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली है।

इसी गांव की लीलावती, पूजा, सबिता, रहिशुन निशा और संजय कुमार की पत्नी प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं। ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया और सचिव किशन राय ने बताया कि गांव के लगभग 20 पात्रों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन को भेज दिए गए हैं।प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश कन्नौजिया के अनुसार, कई महीने पहले 20 पात्रों की फाइल भेजी गई थी। लेकिन अभी तक किसी के खाते में पैसा नहीं आया है। भगवती देवी का परिवार भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मदद की आस लगाए बैठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *