अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के द्वारा आयोजित हुई कार्यक्रम
तमकुहीराज, कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत तमकुहीराज स्थित राजन चिकित्सालय पर मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के बैनर तले भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अखिल ब्राह्मण महासभा के विधानसभा अध्यक्ष शंभूशरण पाण्डेय व तहसील अध्यक्ष अभय पाण्डेय एवं ब्लाक अध्यक्ष डॉक्टर जतिन्दर चौबे के नेतृत्व में क्षेत्र से आये विप्र बन्धुओं ने आयोजित समारोह में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन शैली को आत्मसात कर साथ चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे शिक्षक पंडित सुनील मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम की तरह माता-पिता के आज्ञा का पालन करते हुए जीवन को कृतार्थ करना चाहिए। जिससे माता-पिता के ऋण से मुक्त हो सके। पंडित केशव पाण्डेय ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के दसवें अवतार थे। कार्यक्रम को डॉक्टर रानी शुक्ला,पारस पाण्डेय, आनंद मिश्रा,अभिषेक आनंद पाठक आदि लोगो ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता शम्भू शरण पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम का संचालन सत्यम पाण्डेय ने किया।
इस मौके पर आलोक मिश्रा,अरविन्द मिश्र,सुधीर शुक्ला, रवि चौबे,मुकुल चौबे सहित अन्य मौजूद