सम्पादक अखिलेश कुमार द्विवेदी
9 टीवी समाचार भारत
तरयासुजान क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का मामला
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के ब्रम्हस्थान के निकट सोमवार को सुबह सात बजे लावारिस हालत में एक बुजुर्ग का शव सड़क के किनारे मिला है।
उसकी पहचान बिहार के गोपालपुर जिले गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी कबाड़ी के रूप में की गई। बहादुरपुर चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
बहादुरपुर गांव में ब्रम्हस्थान के निकट इंटरलॉकिंग सड़क के किनारे ग्रामीणों ने सुबह सात बजे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। लोगों ने बहादुरपुर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने शव को अपने कब्जे में लेकर जानकारी लेना शुरू किया
तो गांव के ही एक कबाड़ी ने बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गांव सेमरा दुबवलिया निवासी भगत मांझी के रूप में पहचान हुई।
बताया गया कि वह दिनभर पैदल कबाड़ बनाने का काम करता था।चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग कबाड़ी था।
उसके घर सूचना दी गई है।मृत्यु का कारण पोस्टमाटर्म के बाद ही पता चलेगा।
