तमकुहीराज, / कुशीनगर। थाना क्षेत्र के मंझरिया पेट्रोल पम्प के पास ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। तमकुहीराज पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कराकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया ।
शुक्रवार की देर रात्रि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डिबनी निवासी सैफ अली उम्र 22 पुत्र नादिर अली अपने दोस्त तरया सुजान थाना क्षेत्र के दनियाडी निवासी नितेश पटेल उम्र 22 पुत्र राजू पटेल के साथ वैवाहिक कार्यक्रम से अपने घर वापस जा रहे थे कि मंझरिया पेट्रोल पंप के
पास इनकी बाईक अज्ञात ट्रक से टकरा गई। जिससे दोनों लोग सड़क पर गिर कर लहू लोहान हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस दोनों को सीएचसी तमकुही पहुंचाया। जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तमकुहीराज पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसएचओ सुशील कुमार शुक्ला का कहना है कि सीसी टीबी फुटेज के माध्यम से घटना में लिप्त वाहन की शिनाख्त हो रही है। पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है। वही इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है
9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार
सम्पादक 
अखिलेश कुमार द्विवेदी
