9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सोनू मांझी जिला प्रभारी जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ।
जांजगीर | भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम कुंज, जांजगीर में आयो
जित हुआ। इसमें कई संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
मुख्य अतिथि राष्ट्र सेविका समिति प्रांत शारीरिक प्रमुख सत्या साहू ने कहा कि अहिल्याबाई भारत की महान महिला शासकों में थीं।
वे न्यायप्रिय थीं। लोकसेवा और महिला सशक्तिकरण उनके जीवन का आधार रहा।
मंच पर राष्ट्र सेविका समिति जिला सहकार्यवाहिका लता निर्मलकर, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गीता सोनी, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुर्रे, जिला मंत्री संजय कुमार चौहान, राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अनुभव तिवारी, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सहमंत्री रामकृपाल राठौर और सदस्य गायत्री नारायण उपस्थित रहीं।
