9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सह संपादक वैभव तिवारी
तीन वर्षों से बंद पड़ी कप्तानगंज की कनोडिया चीनी मिल ने किसानो के बकाया गन्ना मूल्य का संपूर्ण भुगतान कर दिया है , जिससे किसानों में खुशहाली की लहर दौड़ पड़ी है।
साथ ही मिल चलाने की कवायत भी तेज हो गई है।
जिसको लेकर किसानों ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पेराई सत्र 2021-22 का 44 करोड़ गन्ना मूल्य बाकी किसानों का बाकी था जिसको लेकर किसानों में मायूसी छाई हुई थी।
जिस पर सरकार के निर्देश पर चीनी मील को तहसील प्रशासन ने सील कर दिया था । आरसी जारी होने के बाद बकाया लगभग 77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।
किसाने के इस समस्या को सांसद विजय दुबे और विधायक विनय प्रकाश गोड उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर चीनी मिल को चलाने और संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने को लेकर मांग किया था।
जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया तो मिल मालिक ने शनिवार को संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है।
जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और किसानों ने जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री को बधा
ई दी है।
चीनी मिल के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सक्सेना ने कहा कि गन्ना किसानों का जो भी बकाया था संपूर्ण भुगतान कर दिया गया है
मिल को किसानों के सहयोग से पुनः चलाया जाएगा। जिसके लिए कार्य तेज कर दिया गया है।
किसान हमारे लिए भगवान हैं जिन्होंने मेरे विकट परिस्थितियों में साथ दिया और भविष्य में भी देते रहेंगे उनको साथ लेकर मिलकर चीनी मिल को चलाया जाएगा और उनकी खुशहाली वापस आएगी।
संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान हो जाने पर किसान आनंद मिश्र गोलू मिश्रा मधुसूदन मिश्रा योगेंद्र सिंह दरोगा पांडेय भिख्खु पांडेय बलेंदर शुक्ल अब्दुल कैश जन बहादुर सुरेश यादव महेश सिंह पवन सिंह कृष्ण मोहन यादव आदि ने बधाई दी है।
