पुण्यतिथि पर स्वo शिवजी पटेल को किया गया याद, हुआ पौधरोपण

 सह संपादक वैभव तिवारी
         9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

कुशीनगर जनपद के सेवरहीं विकासखंड अंतर्गत छावनीपुर में गुरुवार को दोपहर में बुद्धा कोचिंग सेंटर पर गणमान्य लोगों और शिक्षकों की उपस्थिति में स्वर्गीय शिवजी पटेल जी को याद किया गया तथा उनके सद्कार्यों की कार्यों की चर्चा किया गया।

स्वर्गीय शिवजी पटेल के पौत्र नीरज सिंह पटेल शिक्षक और विकास सिंह पटेल बिट्टू ने कार्यक्रम को आयोजित किया। सर्वप्रथम शिक्षक उमेश सिंह ने अपने कर कमलों से परलोकवासी शिव जी पटेल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजिल दिया। तथा बताया कि शिव जी पटेल जैसा व्यक्ति मिलना आज समय में दुर्लभ है हर दिन दुखियों के सेवा में सदैव आगे रहते थे। साथ ही विकास उर्फ़ बिट्टू पटेल द्वारा कोचिंग परिसर में पौधा रोपण किया गया

इस अवसर पर मनीष पटेल, कादिर अंसारी, राजकिशोर शर्मा, विनोद पटेल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *