कृषि वैज्ञानिकों ने 22,923 कृषकों से किया संवाद

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर, कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी, मऊ तथा कृषि विभाग, मऊ के संयुक्त तत्वाधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025, 29 मई से शुरू हो कर 12 जून तक चला। इस कार्यक्रम हेतु तीन अलग अलग टीमों का गठन किया गया था।

प्रत्येक टीम में कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी के वैज्ञानिक, राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर के वैज्ञानिक और साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, फसल बीमा, पशुपालन विभाग व मृदा प्रयोगशाला के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

प्रधान वैज्ञानिक डॉ अंजनी कुमार सिंह एवं वैज्ञानिक डॉ पवित्रा वी के नेतृत्व में राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी दी ।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार सिंह और उनकी टीम एवं जिला कृषि अधिकारी श्री सोमप्रकाश गुप्ता ने अपने–अपने विभाग की सरकारी योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।

वैज्ञानिकों ने गांवों में जाकर किसानों से मृदा स्वास्थ्य, धान की सीधी बुआई, खरीफ फसल में रोग एवं कीट नियंत्रण, उन्नत पशुपालन, मत्स्य पालन, मशरूम की खेती इत्यादि पर चर्चा किया। किसानों को तकनीकी जानकारी देने के साथ ही उनसे वर्तमान में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रतिक्रिया भी ली गई ।

यह कार्यक्रम 29 मई से शुरू होकर 12 जून तक मऊ जनपद के 9 ब्लाकों के 135 गांवों में चला।

इस अभियान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के द्वारा चलाए जा रहे अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ने लगभग 1400 किसानों को धान के 70 क्विंटल बीज नि:शुल्क वितरित किए।

इन 15 दिनों में 135 गांवों के 14966 पुरूष और 7957 महिलाओं को लाभान्वित कर विकसित कृषि संकल्प अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *