फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करने का आरोप विरोध में पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुछ लोगों पर धोखा धडी करते हुए जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के जरिए धोखा धड़ी की है।

अभिलेखों में फर्जीवाड़ा

कुशीनगर । तमकुही विकास खण्ड के गांव मेंहदिया बुजुर्ग में पीड़ितों ने अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर अपने नाम भूमि कराने के मामले में न्याय की मांग करते हुये सोमवार को गांव के गणेश मंदिर परिसर में आमरण अनशन कर रहे है।

पीड़ितों का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में चकबंदी व तहसील कर्मियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ है।

अब देखना है कि पीड़ितों को न्याय मिलता है या नहीं।

गांव स्थित गणेश मंदिर परिसर में पीड़ितों द्वारा टेंट गिराकर आमरण अनशन किया जा रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल विद्रोही अनशनकरियो के समर्थन में सुबह से ही उनके साथ बैठे हुये है।

आमरण अनशन पर बैठे पीड़ितों का कहना है कि वह प्रशासन के उच्चाधिकारियों को इस फर्जीवाड़े की संबंधित सारे कागजात दे चुके है फिर भी उन्हें अभी तक न्याय नही हुआ है।

इस फर्जीवाड़े से कुल 26 परिवार पीड़ित बताया जा रहे है।उनके अनुसार उनके आवास व अन्य भूमि को भी फर्जीवाड़े से आरोपित व्यक्ति ने अपने नाम करा लिया है।

आमरण अनशन पर बैठने वाले पीड़ितों में करण सिंह,व्यास विनय चौरसिया बनारसी गुप्ता,स्वामीनाथ यादव,नगीना यादव,विद्याधर शुक्ल,विक्रम,पंकज,रविन्द्र, कन्हैया,रानी देवी,रमाकांत,अशोक,विनय,हीरानगीना,स्वामीनाथ,बब्बन,आदि शामिल है।मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *