रिपोर्टर लालमन शाह
कोलावरी टोला : कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सेवरही विकास खंड के बहादुरपुर में जल निगम द्वारा वर्ष 2015-16 में 40,000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। इस टंकी से गांव के लगभग हजारों लोगों पानी की आपूर्ति मिलनी थी।
मानक के विपरीत बिछाई गई पाइप लाइन के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, लोगों को पानी का इंतजार तकनीकी खामियों के चलते नहीं हो पा रही पानी सप्लाई जल निगम के जेई आदित्य कुमार ने कहा किगड़बड़ी ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि ठीकेदार
ने घटिया का किस्म पाइप बिछाया था, आनन-फानन में विभाग को परियोजना हस्तांतरित कर ठीकेदार चला भी गया।
आपूर्ति शुरू होते ही लीकेज शुरू हो जाता है। आज तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। मोहन बसडीला गांव के रामनरेश गुप्ता ने कहा कि गांव में अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सका है।
