सह संपादक वैभव तिवारी 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
1661रैंक के साथ भारतीय विज्ञानं एवं अनुसंधान संस्थान में आदित्य गुप्ता ने पाया दाखिला
कुशीनगर, तमकुही राज क्षेत्र के गाजीपुर स्कूल टोला निवासी बैद्यनाथ गुप्ता के बड़े सुपौत्र एवं सत्यानंद गुप्ता के पुत्र आदित्य गुप्ता ए आईटी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1661 अंक पाकर भारतीय अनुसंधान संस्थान में दाखिला पाया हैl
परीक्षा परिणाम आते ही आदित्य ने परीक्षा परिणाम की सूचना अपने बाबा एवं अपने माता-पिता को दूरभाष पर दिया हैl खुशखबरी मिलते ही शुभचिंतकों मित्रों एवं रिश्तेदारों ने आदित्य समेत पूरे परिवार को बधाई देना शुरू कर दिए हैंl
आदित्य का बेसिक पढ़ाई स्मार्ट मूव अकैडमी मचवा एवं आगे की पढ़ाई कोटा राजस्थान में किए हैं आदित्य बचपन से ही होनहार एवं मेधावी छात्र रहा है l आ
दित्य ने इसका श्रेय अपने बाबा एवं अपने माता पिता एवं गुरुजनो को दिया है l
इनके सफलता पर बधाई देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिंद्र गुप्ता शिक्षक केडी सिंह कुशवाहा बी एन सिंह कुशवाहा मनोज माही शिक्षक हरिहर यादव एवं स्मार्ट अकैडमी के डायरेक्टर राहुल सिन्हा ने शुभकामनाएं दी हैं l
