कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिस्वाबाजार में खेत में मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। घटना बुधवार सुबह की है।

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9TVमाचार भारत UP बिहार MEDIA

अहिल्या देवी अपने परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई करने पहुंची थीं। वहां शशिकला, रितेश, मोनू, धनंजय और विद्यावती सहित कुछ लोग पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने जबरन अहिल्या देवी के खेत में मेड़ बांधना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर शशिकला और उनके परिजनों ने अहिल्या देवी की पिटाई कर दी। बचाने आए अहिल्या के पति दूधनाथ, बिजय लाल, धनंजय और आशीर्वाद को भी लाठी-डंडे और कुदाल से पीटा गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दूसरे पक्ष की शशिकला और उनके परिजनों ने भी अपने ऊपर मारपीट का आरोप लगाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अहिल्या देवी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *