सोशल मीडिया पर भगवान राम के खिलाफ टिप्पणी करने पर एक युवक गिरफ्तार

 

फिरोज अंसारी अश्क /
लक्ष्मीगंज, कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान श्री राम के खिलाफपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान माँ काली नगर के वार्ड नंबर 21 निवासी सुहेल अली के रूप में हुई है।

रामकोला थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर एक बजे आरोपी को रामकोला कस्बे से गिरफ्तार किया। सुहेल अली दिल्ली में स्वरोजगार कर खिलौना बेच कर परिवार का भरण पोषण करता है। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज होते ही परिवार वाले उसे घर वापस बुला लिए थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुहेल द्वारा की गई टिप्पणी से हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *