थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा की कार्यशैली से काफी संतुष्ट दिखे एसपी कुशीनगर संतोष मिश्रा।
सह संपादक वैभव तिवारी/ 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
बुधवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पटहेरवा थाने पर पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में आगामी मोहर्रम, श्रवण मास व अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई।
उ०नि० मनोज वर्मा, उ०नि० अनुराग यादव, बीट हे०का० फूल चन्द्र चौधरी, बीट आरक्षी राघवेन्द्र मिश्रा, महिला बीट आरक्षी प्रमिला, मनीषा सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्रों में जनता से संवाद कर शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की, ताजिया स्थलों का भौतिक सत्यापन किया, और व्हाट्सएप ग्रुप बनाए।
पुलिस अधीक्षक ने त्योहार रजिस्टर की समीक्षा कर ताजिया स्थलों का निरीक्षण, समयबद्ध प्रबंध, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रम और श्रवण मास को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाना पटहेरवा पर बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में ताजियादारों धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान सभी को शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने। सामाजिक सौहार्द को मजबूत कर अफवाहों से बचना, पुलिस-समुदाय समन्वय से त्योहार शांतिपूर्ण आयोजित करने, ताजिया निर्माण और प्रदर्शन में शासकीय मानकों का पालन, नए स्थानों पर ताजिया स्थापित न करने, परंपरागत और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने में स
हयोग, अफवाहों और गलत सूचनाओं से सावधान रहना एवं संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी फाजिलनगर मनोज कुमार वर्मा उप निरीक्षक अनुराग यादव मुंशी वीरा यादव आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
