फिरोज़ अंसारी अश्क लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9TV समाचार UP बिहार MEDIA
घर वालों का रो- रो कर हुआ बुरा हाल
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव के टोला सिवरही के सामने स्थित बड़ी नहर में एक युवक का शव मिला। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नहर की पुलिया में फंसी लाश को देखा।
ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान चंदरपुर अहिर टोली निवासी छोटेलाल के 24 वर्षीय पुत्र सोनू के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।दोपहर बाद लाश पोस्टमार्टम होकर मिल गयी जिसे घर वालों ने अन्तिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा कि मौत किस वजह से हुई है।
