संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार
किसानों ने बताया अपना दर्द फसलों को नुकसान पहुंचा रहीं नीलगायों से रक्षा हेतु ओजस्वी मिश्र, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और जिलाधिकारी कुशीनगर को किसानों के सौंपेंगे ज्ञापन।
सलेमगढ़ मौजा के सत्तराम आश्रम पर शुक्रवार के सांयकाल पांच बजे युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्रा ने वृक्षारोपण जागरुकता अभियान के क्रम में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों में आम सागौन अमरूद आदि के उन्नत किस्म के पौधे वितरित कर। अपने खाली भूमि में रोपित कर।सही देखभाल का आग्रह किया।
उन्होने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वृक्षारोपण से जहां पर्यावरण प्रदूषण को दूर किया जा सकता है वहीं पेड़ पौधे से दोहरा लाभ मिलता है। फलदार वृक्ष
से जहां फल प्राप्त होता है वहीं एक आकस्मिक स्थिति में लकड़ी का उपयोग किया जा सकता है। जिससे जरूरत की चीजें भी बनवाई जा सकतीं हैं।
वृक्षारोपण के पश्चात उसकी सही देखभाल भी जरूरी है। हर साल सरकार द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया जा रहा है। लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में पौधे सूख जाते हैं। इस पौधे का पोषण भी जरूरी है। इसी क्रम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ओजस्वी मिश्र ने कहा कि नीलगाय आए दिन हमारी फसलों को बर्बाद करती रहती हैं जिससे किसान अपना खेती नहीं कर पा रहे हैं और काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है इस समस्या पर कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है, नीलगायों के आतंक से किसानों का खेती से मोहभंग होता जा रहा है।
इस किसानों ने स्थाई समाधान के लिए ओजस्वी मिश्र के नेतृत्व में सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और जिलाधिकारी कुशीनगर को ज्ञापन सौंपने की निर्णय लिया।
जहां मुख्य रूप से विकास पाण्डेय, उपेंद्र मद्धेशिया, अनमोल, अभिषेक,रामायण गोंड, रामचंद्र प्रसाद,जीतू तिवारी,हरेराम यादव, विरेंद्र गुप्ता, मोतीलाल गोंड, कौशल सिंह, राजेश मद्धेशिया, कृपा मद्धेशिया, जय श्री भाई, परशुराम भाई, श्री भाई आदि उपस्थित रहे।
