खोटही सीतापटीमें फूड प्वाइजनिंग से कई बच्चे बीमार
बांसी मछली खाने से बिगड़ी सेहत
फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर जिले के रामकोला विकास खंड के ग्राम सभा खोटही में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। सीतापटी में बासी मछली खाने से 12 लोग बीमार हो गए। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं।
रविवार को गांव में एक व्यक्ति के घर छत लिंटर के अवसर पर मछली भोज का आयोजन किया गया। करीब 150 लोगों ने भोजन किया। बची हुई मछली सोमवार को कुछ घरों में बांट दी गई। मछली खाने के बाद लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार की शिकायत हुई।
बीमार बच्चों में 5 वर्षीय अर्श, 7 वर्षीय आरुष, 3 वर्षीय आरुषि, 10 वर्षीय रुचि, 6 वर्षीय राज, खुशी और चिराग हैं। पहले गांव में इलाज किया गया। हालत बिगड़ने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भ
र्ती कराया गया। बुधवार को जितने भी बीमार मरीज थे सभी का इलाज चल रहा था डॉक्टर के बताने के अनुसार आज शाम तक कुछ लोग घर आ जाएंगे सभी की तबीयत में सुधार है।
डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी में बैक्टीरिया तेजी से फैलता है। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों की मछलियों में ‘बिब्रियो कालरी’ नामक बैक्टीरिया पाया गया है। सीएचसी प्रभारी सूर्यभान कुशवाहा ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज जारी है। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रशासन ने लोगों को ताजा और साफ-सुथरा खाना खाने की सलाह दी है।
