सामुदायिक शौचालय उर्दहा भ्रष्टाचार का शिकार 

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

लक्ष्मीगंज/ कुशीनगर 

रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 अनसुईया नगर टोला उर्दहा में सामुदायिक शौचालय भ्रष्टाचा का शिकार हो गया है।शौचालय के केयर टेकर पर मेंटीनेंस के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया जरहा है।

गांव के पुष्पा देवी पत्नी कन्हैया, मीरा देवी पत्नी विनोद, इस्रावती पत्नी बुधई, फूलपत्ती-पत्नी इंद्रजीत, गुड्डी पत्नी सूर्यभान ने बताया कि इस बरसात के मौसम में केयर टेकर सुनीता द्वारा मनमानी किया जा रहा है जब जाइए तब ताला लटका रहता है। महिलाओं का कहना है कि सामुदायिक शौचालय हमेशा बंद रह रहता है और कभी खुलता भी है तो पैसे की मांग की जाती है।

इस संबंध में केयर टेकर सुनीता देवी ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय से पैसा लेने के लिए कहा गया ।

सभासद आलोक गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक शौचालय में कोई शुल्क नहीं लिया जाता है यह जनता के लिए निःशुल्क है।

अधिशाषी अधिकारी जिले से बाहर है इस लिए बात नहीं हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *